कभी कभी मुझे यह बात अचंभित कर देती है कि हमारे देश भारत में हर चीज को देवी-देवता का दर्जा क्यों दे दिया गया है!
अगनि-देवता से लेकर वायु-देवता, अन्न देवता से लेकर जल देवता ... सभी देवता ही है। गाय को भी माता का पद दिया गया है। यहाँ तक कि गंगा नदी को भी माँ कहा जाता है। आखिर कुछ तो वजह होगी कि हमारी संस्कृति में सभी चीजो को इतना आदर दिया गया है।
मेरे विचार में इसकी वजह है भारतीय संस्कृति का उदारवादी आचरण । हमारी संस्कृति में यह सिखाया गया है कि जिस भी वस्तु का मानव जीवन में प्रयोग होता है, उसको धन्यवाद स्वरुप देवी या देवता का दर्जा प्रदान कर दो। इसका लाभ यह है कि मानव उस वस्तु का सम्मान करेगा और उसके दुरूपयोग से बचेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment